केसली (हथबंद) में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान, युवाओं ने दिखाई सक्रियता
सिमगा:- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ग्राम केसली (हथबंद) में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण कर छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में हसदेव जंगल की कटाई, किसानों को खेती के लिए डीजल की उपलब्धता, कृषि भूमि पर बिना एनओसी के औद्योगिक स्थापना, गांवों में बढ़ते नशे और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के संरक्षण के लिए जनजागरण और संगठन विस्तार आवश्यक है।
कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पिछले 12 वर्षों से प्रदेशवासियों के हक और अधिकारों के लिए संघर्षरत है, जबकि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी संगठन का राजनीतिक मंच है।
बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सनत यदु, जिला महामंत्री देव वर्मा, ब्लॉक संयोजक संतोष साहू, उपाध्यक्ष खूबीराम साहू, सुहेला अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वासु यदु, जिला महामंत्री नरेश वर्मा, संगठन मंत्री विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.