Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 13, 2026

विख्यात भजन गायिका कुमारी वैष्णवी रंगारी के भजनों की मस्ती में झूमे श्रद्धालु 0 आज 14 जून को दिल्ली दरवाजा में शुभम वर्मा करेंगे नारायण हरि रसोत्सव भजन

 विख्यात भजन गायिका कुमारी वैष्णवी रंगारी के भजनों की मस्ती में झूमे श्रद्धालु



 आज 14 जून को दिल्ली दरवाजा में शुभम वर्मा करेंगे नारायण हरि रसोत्सव भजन


राजनांदगांव। श्री नारायण धाम में आयोजित पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिवस हरिहर मिलन की अनुपम एवं मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर भगवान श्री नारायण एवं देवों के देव महाकाल का दिव्य दरबार सजाया गया, 




जहां श्रद्धालुओं ने हरि और हर के अद्भुत मिलन का अलौकिक दर्शन किया।

     श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की त्रयोदशी तिथि पर भगवान श्री नारायण एवं भगवान महाकाल की भक्ति-आराधना का विशेष महत्व है। इसी पावन अवसर पर नगर की विख्यात भजन गायिका कुमारी वैष्णवी रंगारी ने अपने सुमधुर स्वर से हरिहर मिलन पर आधारित भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी।




 उनके भजनों ने पूरे वातावरण को भक्ति एवं आध्यात्मिकता की अलौकिक छटा से आच्छादित कर दिया। हरी और हर के मिलन की महिमा का वर्णन करने वाले भजनों का श्रद्धालुओं ने अमृतरस की भांति रसपान किया। उपस्थित भक्तों को ऐसा अनुभव हुआ मानो वे दिव्य लोक में पहुंच गए हों।

0 महाआरती में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता

     कार्यक्रम की महाआरती में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही मनोज चौधरी (अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ), लकी श्रीवास्तव (अध्यक्ष, श्रीवास्तव समाज) सहित संस्कारधानी के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

     श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। सभी अतिथियों ने महाआरती में सहभागिता कर भगवान हरिहर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 आज सजेगा श्री नारायण हरि का भव्य दरबार

     समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने बताया कि रविवार 14 जून 2026 को दिल्ली दरवाजा, कामठी लाइन, में श्री नारायण हरि का भव्य एवं दिव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां स्वयं श्री नारायण हरि भक्तों को अपने अलौकिक दर्शन प्रदान करेंगे।

   इस अवसर पर संध्या 7 बजे से प्रभु इच्छा तक देश के प्रख्यात भजन गायक शुभम वर्मा (कानपुर, यूपी) द्वारा “नारायण हरि रसोत्सव” की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। अपने भक्तिमय स्वरों के माध्यम से वे प्रभु समर्पण एवं भक्ति भाव की अविरल गंगा प्रवाहित करेंगे।

    श्री सत्यनारायण मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से नारायण हरि रसोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad