Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 7, 2026

थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.45 का मशरूका जप्त


दिनांक : 07 जून 2026

जिला : विदिशा


थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.45  का मशरूका जप्त



विदिशा मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशानुसार विदिशा पुलिस द्वारा जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹1 लाख 44 हजार 870रुपए का मशरूका जप्त किया है।


दिनांक 07.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित एक कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया।


आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 351/26 धारा 13, जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी:

बंटी यादव पिता खिलान सिंह यादव निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास विदिशा 

वीर सिंह पिता खिलन सिंह सेन निवासी तोपपुरा विदिशा 

मदन मोहन मालवीय पिता हरिशंकर मालवीय निवासी गुप्तेश्वर मंदिर किले अंदर विदिशा

विकास यादव पिता छोटेलाल यादव निवासी तोपपुरा विदिशा 

संजय राठौर पिता राम सिंह राठौर निवासी राघवजी कॉलोनी विदिशा 

राजू सेन पिता स्व भैयालाल सेन निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास किले अंदर विदिशा

सुनील लोधी पिता निरपत लोधी निवासी ग्राम बागरी,विदिशा

पुखराज लोधी पिता ब्रजमोहन लोधी निवासी ग्राम बागरी ,विदिशा


जप्त मशरूका:

दो मोटर साइकिल अनुमानित कीमत ₹130,000/-

नगदी राशि — ₹14,870/-

कुल जप्त मशरूका — (लगभग ₹1.44 लाख 870 रुपए)


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:

उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री आनंद राज के नेतृत्व में की गई।


महत्वपूर्ण भूमिका:

कार्रवाई में निरी.आनंद राज , 

प्र.आर.विजय गुप्ता ,आर भूपेन्द्र कुर्मी, आर आशीष,आर अमित अवस्थी ,अरुण तिवारी एवं आर राघवेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।


विदिशा पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad