दिनांक 07.06.2026
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना/चौकी परिसर में किया पौधारोपण।
जिले के थाना एवं चौकी परिसर में फुल, फल एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
साजा बेमेतरा, 07 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू,
डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर, एक पेड माँ के नाम, थाना एवं चौकी परिसर के खाली मैदान में फुल, फल एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संदेश दिया था कि वे अपने-अपने परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें
और फुल, फल एवं छायादार तथा सजावटी पौधों और फूलों का उपयोग कर अच्छे वातावरण तैयार करें।
इससे न केवल परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार होगा। सजावटी पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जलवायु को नियंत्रित करते हैं और किसी भी स्थान को आकर्षक बनाते हैं।
वृक्षों से मानव को अनेक लाभ है पर्यावरण के संरक्षण के लिए आज के समय में पौधारोपण आवश्यक हो गया है सूर्य के प्रकाश में वृक्ष ऑक्सीजन का उत्सर्जन तथा कार्बन डाइऑक्साइड शोषित करते हैं
जिसके फलस्वरूप वातावरण में इसका संतुलन बना रहता है इससे वातावरण की शुद्धि होती है वृक्षों से तापमान का नियंत्रण होता है वृक्ष हमें ऋतु के अनुकुल स्वास्थ्यप्रद फल प्रदान करते है जिनसे हमें आवश्यक विटामिन प्राप्त होते हैं।
वृक्ष की पत्तियों से हमें शेष खाद भी मिलता है जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
तथा वृक्षारोपण का कार्य पुण्यकार्यो में सबसे श्रेष्ठ कार्य पौधा रोपण ही है।


























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.