तेरह वर्षीय बालिका सुश्री मोक्षिता शर्मा बनीं भागवत कथा वाचक, सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का लिया संकल्प।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सुश्री मोक्षिता शर्मा ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डी डी नगर सेक्टर 2 में भागवत कथा का वाचन किया। धमधा निवासी सुश्री मोक्षिता शर्मा से हुई संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े प्रेरणादायक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही धार्मिक वातावरण एवं परिवार के संस्कारों से श्रीमद्भागवत के अध्ययन और वाचन की प्रेरणा मिली। भगवान की कृपा एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन से भागवत कथा का अध्ययन किया और आज कथा वाचन को अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि मानती हैं, उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सुश्री मोक्षिता का मानना है कि धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कम उम्र में आध्यात्मिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समर्पण अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.