Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 25, 2026

किरंदुल में बाहरी कंपनियों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश,पूर्व नपा अध्यक्ष मृणाल राय ने दी कड़े आंदोलन की चेतावनी रिपोर्टर. असीम पाल दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में स्थानीय युवाओं, ठेकेदारों और व्यापारियों की अनदेखी को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, इसी बीच पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने समानता कंपनी सहित क्षेत्र में कार्यरत बाहरी कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बड़ा बयान दिया है, मृणाल राय ने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र की खदानें,प्राकृतिक संसाधन और विकास की नींव यहां के स्थानीय लोगों के सहयोग से खड़ी हुई है,लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि रोजगार,ठेकेदारी और अन्य अवसरों में स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है,इससे क्षेत्र के लोगों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब क्षेत्र में आने वाली किसी भी बाहरी कंपनी को स्थानीय युवाओं,बेरोजगारों और ठेकेदारों को प्राथमिकता देनी होगी,यदि कंपनियां स्थानीय हितों की अनदेखी करती हैं और बाहरी लोगों को अधिक अवसर देती हैं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा कि यह केवल रोजगार का मामला नहीं बल्कि क्षेत्र के अधिकार,सम्मान और भविष्य का प्रश्न है,स्थानीय संसाधनों पर पहला हक स्थानीय लोगों का है और इस हक को किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाने दिया जाएगा, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और स्थानीय लोगों को उचित भागीदारी नहीं दी, तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा इसके लिए क्षेत्र के युवा, ठेकेदार, व्यापारी,जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन,आंदोलन तथा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा, खदान हमारी,संसाधन हमारे, लेकिन रोजगार और ठेकेदारी में हमें ही दरकिनार किया जा रहा है,अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को उनका हक मिलना ही चाहिए मृणाल राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, किरंदुल

 ब्रेकिंग किरंदुल

लोकेशन. दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़



किरंदुल में बाहरी कंपनियों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश,पूर्व नपा अध्यक्ष मृणाल राय ने दी कड़े आंदोलन की चेतावनी



रिपोर्टर. असीम पाल


दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में स्थानीय युवाओं, ठेकेदारों और व्यापारियों की अनदेखी को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, इसी बीच पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने समानता कंपनी सहित क्षेत्र में कार्यरत बाहरी कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बड़ा बयान दिया है,




मृणाल राय ने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र की खदानें,प्राकृतिक संसाधन और विकास की नींव यहां के स्थानीय लोगों के सहयोग से खड़ी हुई है,लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि रोजगार,ठेकेदारी और अन्य अवसरों में स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है,इससे क्षेत्र के लोगों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है,




उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब क्षेत्र में आने वाली किसी भी बाहरी कंपनी को स्थानीय युवाओं,बेरोजगारों और ठेकेदारों को प्राथमिकता देनी होगी,यदि कंपनियां स्थानीय हितों की अनदेखी करती हैं और बाहरी लोगों को अधिक अवसर देती हैं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा,

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा कि यह केवल रोजगार का मामला नहीं बल्कि क्षेत्र के अधिकार,सम्मान और भविष्य का प्रश्न है,स्थानीय संसाधनों पर पहला हक स्थानीय लोगों का है और इस हक को किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाने दिया जाएगा,

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और स्थानीय लोगों को उचित भागीदारी नहीं दी, तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा इसके लिए क्षेत्र के युवा, ठेकेदार, व्यापारी,जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे,

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन,आंदोलन तथा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा,

खदान हमारी,संसाधन हमारे, लेकिन रोजगार और ठेकेदारी में हमें ही दरकिनार किया जा रहा है,अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को उनका हक मिलना ही चाहिए मृणाल राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, किरंदुल

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad