Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 8, 2026

भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न

 राजनांदगांव 


भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न



भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर नगर मंडल द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाने वाली मासिक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कांडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में संगठनात्मक विषयों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में  एम.डी. ठाकुर, मंडल प्रभारी लाल बहादुर नगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में   दादूराम सोनकर (सह मंडल प्रभारी), भरत वर्मा (उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव),  प्रीति ताम्रकार ( भाजपा जिला मंत्री), देवेंद्र यादव ( सह संयोजक सोशल मीडिया जिला भाजपा राजनंदगांव), मंडल महामंत्री द्वय हेमलाल वर्मा, उपकार बघेल, प्रशांत कोडापे (सभापति, जिला पंचायत राजनांदगांव),भाजपा वरिष्ठ नेता वेदराम ताम्रकार, रामाधिन देवागन,भोजराज वर्मा (जिला मंत्री किसान मोर्चा)अनीता मंडावी (जिला पंचायत सदस्य, राजनांदगांव), देवेन्द्र साहू(अध्यक्ष नगर पंचायत लाल बहादुर नगर), जनपद सभापति थानवार मंडावी, सरिता मंडावी,पीताम्बर सिन्हा (उपाध्यक्ष भाजपा मंडल लाल बहादुर नगर),पुष्पा सिन्हा (अध्यक्ष, महिला मोर्चा, लाल बहादुर नगर मंडल), घनश्याम यादव (अध्यक्ष, युवा मोर्चा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत में भरत वर्मा ने किसानों को खाद वितरण से संबंधित वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं है तथा किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


इसके पश्चात दादूराम सोनकर ने संगठन की मूल शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बताते हुए बूथों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ सुदृढ़ीकरण अभियान में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


मुख्य वक्ता एम.डी. ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सही एवं संपूर्ण जानकारी रखे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad