पिथौरा_पांचवी और आठवीं की अंक सूची अब तक अप्राप्त। आने वाले कक्षा में प्रवेश के लिए हो रही है दिक्कतें।
महासमुंद जिले के पिथौरा शहर में बहुत से स्कूल है जहां पर अभी तक के अंक सूची पांचवी आठवीं की नहीं पहुंची है ऐसा बताया जा रहा है की पांचवी आठवीं के अंक सूची में बहुत सारे गलतियां हैं जिसे सुधार करने के लिए जिला कार्यालय भेजा गया है परंतु यहां पर सवाल यह उठता है कि इतने दिनों तक सुधार क्यों नहीं किया गया 16 जून से स्कूल में प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा बिना मार्कशीट के एडमिशन होगा नहीं इतनी देरी क्यों हो रही है त्रुटि सुधार समय से पहले क्यों नहीं करवाया गया इस विषय पर पिथौरा विकासखंड अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना जी से जानकारी लिया गया तो उनका कहना है कि सभी समन्वयक को जानकारी दे दी गई है वह उनके स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है पर बहुत ऐसे स्कूल है जहां पर अंक सूची अब तक के पांचवा आठवीं की नहीं पहुंची है। पालकों का कहना है कि इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और अंक सूची जल्द से जल्द स्कूलों तक पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में प्रवेश के लिए कोई दिक्कत ना हो जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया जा रहा है कि अति शीघ्र त्रुटि सुधार को पूर्ण कर अंक सूची को स्कूलों तक पहुंचाएं।
सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.