शिर्डी के सांई बाबा -श्रृद्धा और सबूरी सांई बाबा के प्रमुख आधार स्तंभ थे।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। शिर्डी -शिरडी के सांई बाबा एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाएं सभी धर्मों के लोगों को आपस में जोड़ती है।उनका जीवन और संदेश आज भी मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
बाबा ने आजीवन हिंदू और मुसलमानो के बीच एकता का संदेश दिया, बाबा के दरबार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और श्रृद्धा से नमन कर आशीर्वाद लेते हैं। सांई सेवा समिति द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए मुफ्त भोजन प्रसादी एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
यहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रृद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण की जाती है। आज दर्शन के लिए पूरे भारतवर्ष के श्रृद्धालु पहुंचे नागपुर से नारायण उपाध्याय, सुमन उपाध्याय, लखन उपाध्याय, अमरावती से कु. कनक उपाध्याय रायपुर से नगीना जोशी, ने बाबा के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.