Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 8, 2026

टीचर्स एसोसिएशन ने पूर्ण पेंशन के लिए डीपीआई का किया घेराव सेवाकालीन शिक्षकों के लिए सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


टीचर्स एसोसिएशन ने पूर्ण पेंशन के लिए डीपीआई का किया घेराव



सेवाकालीन शिक्षकों के लिए सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग

पखांजूर - छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में याचिकाकर्ता शिक्षकों के समूह द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय अनुसार संविलियन पूर्व की सेवा गणना कर पूर्ण पेंशन प्रदान करने नीति निर्धारण करने एवं आदेश जारी करने की मांग को लेकर डीपीआई का घेराव किया गया। विभागीय स्तर पर पता चला है 




कि कोर्ट के निर्णय के आधार पर पेंशन देने का निर्णय नहीं लेते हुए सुप्रीम कोर्ट स्तर पर अपील करने शिक्षा विभाग प्रयासरत है।

एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,कांकेर जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल,मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा,




 उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय डाॅ. महेश नायक को ज्ञापन सौंपकर न्यायालयीन निर्णय अनुसार, पूर्व सेवा से पेंशन देने,टीईटी की विभागीय परीक्षा करने,राजपत्र में संशोधन करने का मांगपत्र सौंपा गया। सचिव स्कूल शिक्षा ने कहा कि शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी परीक्षा लिए जाने के संबंध में वैधानिक सलाह से रास्ता निकालने प्रयास किया जाएगा।पेंशन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय व शासन की स्थिति का अवलोकन किया जा रहा है, शिक्षकों का पक्ष भी आया है।


विभागीय पात्रता परीक्षा की मांग


एसोसिएशन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की मंशा के अनुरूप शिक्षकों को टीईटी अहर्ता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।श्री शर्मा ने बताया कि सचिव व संचालक से मांग किया गया है कि सेवाकालीन शिक्षकों(इन सर्विस टीचर्स) की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पृथक सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित करने पर भी गंभीरता से विचार करते हुए टीईटी परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर नियमित अंतराल पर परीक्षा आयोजित किया जाए जिससे शिक्षकों को समय पर अहर्ता प्राप्त करने का अवसर मिल सके।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad