मोहतरा (साजा ) में सदगुरू कबीर साहब प्रकट उत्सव मनाया गया
मानिकपुरी सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया
छत्तीसगढ़। मानिकपुरी पनिका समाज मो एवं समस्त कबीरपंथी समुदाय मोहतरा (साजा ) के तत्वावधान में
सदगुरू कबीर साहब प्रकट उत्सव एवं मानिकपुरी सामाजिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमे ग्राम में शोभायात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पश्चात सतलोकी महंत झूमक दास मानिकपुरी जी की पुण्य समाधि में चौका आरती यज्ञ
महंत देवदास मानिकपुरी एवं हार दास मानिकपुरी जी के करकमलों से संपन्न हुआ।
वहीं मंच से विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से दीवान श्याम दास मानिकपुरी, महंत केशव दास मानिकपुरी, दीवान हरेंद्र दास मानिकपुरी, मोहित राम साहूआदि की भक्तिमय प्रस्तुति रही।
वहीं मानिकपुरी सामुदायिक भवन लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मान.ईश्वर साहू (विधायक साजा), विशिष्ट अतिथियों में मान.लाभचंद बाफना, श्री सुंदर दास मानिकपुरी जी ( प्रांतीय उपाध्यक्ष मापस छग),
श्री बुलाक साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष साजा), श्री जितेंद्र साहू (जन.पं. अध्यक्ष साजा), श्रीमती वंदना त्रिलोकी साहू (ज पंसदस्य), श्रीमती निर्मला लहरे (सरपंच मोहतरा), श्री लेख पाल यदु (महामंत्री), श्री अश्वनी साहू (सोसायटी अध्यक्ष मोहतरा),
श्री राजकुमार बघेल (जन प्रतिनिधि) तथा श्री तारण दास मानिकपुरी (जिला सचिव मापस बेमेतरा) आदि थे। मंच संचालन टीकम दास मानिकपुरी ने किया।
इस अवसर पर,साहेब बंदगी साहेब के अनुगंज के साथ कबीर साहब के अमृत मय वाणी वचनों को भजनों के माध्यम से लुत्फ उठाते बड़ी संख्या में
मानिकपुरी पनिका समाज एवं अन्य कबीर पंथी समुदाय उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट




























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.