कुरवार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
बिलासपुर कोटा/कुरवार। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरवार में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रोहणी नेतू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें शैक्षणिक सामग्री वितरित कर नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विद्यालय परिवार द्वारा सांस्कृतिक एवं स्वागत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया।
स्थान : कुरवार, विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर छ, ग
CNI NEWS बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.