निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर
श्री बांके बिहारी मंदिर, चूड़ी लाईन रायपुर भव्य भजन संध्या का आयोजन संपन्न।
रायपुर -निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर महिला मंडल समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुमधुर भजनों की सुप्रसिद्ध भजन गायक लल्लू महाराज,अंशू महाराज एवं भजन मंडली द्वारा दी गई।
इस दिव्य भक्ति संध्या में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और सुमधुर भजनों की धुन पर भक्तिरस डूबे।
भजनों की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई।
भक्तिमय भजनों से प्रभु श्री बांके बिहारी जी की महिमा , श्री राम जी, हनुमान जी श्याम बाबा के सुमधुर भजनों ने भक्तिमय भजनों का रसपान श्रृद्धालुओं ने किया।
सभी भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया।
श्री बांके बिहारी मंदिर महिला मंडल समिति ने कहा कि हर धार्मिक अवसरों पर महिला मंडल द्वारा धार्मिक आयोजन किया जाता है। भजन संध्या के इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं मंदिर समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.