Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 26, 2026

सुविधाओं के अभाव में जूझ रही संगमपल्ली पंजाब नेशनल बैंक शाखा, भीषण गर्मी में कर्मचारी और ग्राहक परेशान

 सुविधाओं के अभाव में जूझ रही संगमपल्ली पंजाब नेशनल बैंक शाखा, भीषण गर्मी में कर्मचारी और ग्राहक परेशान




भोपालपटनम। जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर भोपालपटनम जनपद पंचायत अंतर्गत संगमपल्ली में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रही है। वर्ष 2018 में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल्दबाजी में शाखा का शुभारंभ तो कर दिया गया, 




लेकिन आज तक ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं।

भीषण गर्मी के इस दौर में जहां तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारी एक छोटे से पंखे के सहारे अपनी ड्यूटी निभाने को मजबूर हैं। क्षेत्र में बिजली की समस्या ऐसी है कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पंखे भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाते। ऊपर से शाखा भवन की सीमेंट शीट की छत गर्मी को और बढ़ा देती है, जिससे बैंक का पूरा परिसर भट्टी जैसा महसूस होता है।

शाखा में एक पुराना कूलर जरूर रखा गया है, लेकिन पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण वह भी गर्म हवा ही फेंकता नजर आता है। बैंक के अंदर कुछ मिनटों से अधिक समय तक रुकना किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्राहकों का कहना है कि शाखा के भीतर इतनी अधिक गर्मी रहती है मानो कमरे के अंदर आग जल रही हो।

मीडिया टीम के निरीक्षण के दौरान बैंक के दो कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त मिले। शाखा प्रबंधक से बातचीत के दौरान जब ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शाखा में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

बातचीत के दौरान शाखा प्रबंधक काला चश्मा पहने हुए थे। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि लगातार अत्यधिक गर्मी और प्रतिकूल वातावरण के कारण उनके चेहरे और आंखों पर भी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि सुविधाओं के अभाव में कार्य करना बेहद कठिन हो गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बैंक में ग्राहकों के बैठने, ठंडे पेयजल, पर्याप्त वेंटिलेशन और शीतलन व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। कुछ लोगों ने बताया कि पिछले दिनों एक ग्राहक को अत्यधिक गर्मी के कारण बैंक परिसर में चक्कर तक आ गया था। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इससे शाखा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों का सवाल है कि जब यह शाखा हजारों ग्रामीणों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर रही है तो फिर इसकी मूलभूत सुविधाओं की ओर अब तक ध्यान क्यों नहीं दिया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं तो भविष्य में कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य को देखते हुए शाखा के संचालन पर भी असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों और बैंक उपभोक्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक के उच्च प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि संगमपल्ली शाखा में तत्काल बिजली, कूलिंग व्यवस्था, पेयजल, बैठने की सुविधा एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को सम्मानजनक और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं मिल सकें।

अब देखना यह होगा कि वर्षों से उपेक्षित इस शाखा की समस्याओं पर बैंक प्रबंधन कब तक गंभीरता दिखाता है और ग्राहकों तथा कर्मचारियों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad