गंगरेल में भव्य साइकिल रेस प्रतियोगिता कल, डॉ. उदयभान सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि
धमतरी। मां कामाख्या जनकल्याण सेवा समिति, कोटाभर्री (गंगरेल) के तत्वावधान में 14 जून 2026 को गंगरेल डैम तट पर भव्य साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 6 बजे होगा। आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए अलग-अलग वर्गों में विशेष साइकिल रेस आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष डॉ. उदयभान सिंह चौहान होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है।
इस अवसर पर डॉ. उदयभान सिंह चौहान प्रतियोगिता से पूर्व प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से मुलाकात के लिए आज शाम 6 बजे से गंगरेल स्थित रेस्ट हाउस में उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक नागरिक उनसे भेंट कर क्षेत्रीय विकास, पंचायत व्यवस्था एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा कर सकेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.