Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 25, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) की अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर। सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के साथ करने दिए गए निर्देश।

 दिनांक 25.06.2026


  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) की अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर।



  सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के साथ करने दिए गए निर्देश।


 सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना - डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू।


  लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान तथा विवेचना में शीघ्रता लाने, समयबद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत करने दिए निर्देश।



  अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।


  ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश।


  सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाने दिए निर्देश।


  विजिबल, कम्यूनिटी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के दिए गए दिशा-निर्देश।


  पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के माध्यम से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1,50,000/- तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश।

----------------------------          

     साजा बेमेतरा, 25 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण को लेकर आवश्यक चर्चा था। उन्होने प्राप्त समस्याओं का समाधान करना और कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता, एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। डीआईजी ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए।



     बैठक में जनशिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित करते हुए डीआईजी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से सीधा संवाद करें तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को थानों/चौकी में आने वाले फरियादियों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने, महिलाओं व बुजुर्गों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।


        बैठक में नए लागू तीन आपराधिक कानूनों – नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने ने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। समय बाधित अपराधिक प्रकरणों का शीघ्र निकाल करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।


          उन्होंने लंबित अपराध , मर्ग, गुम इंसान, तथा विवेचना में शीघ्रता लाने, समयबद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत करने, तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने अवैध शराब, सट्टा, गांजा, नशीली दवाएं, एवं ऑनलाइन साइबर अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश भी दिए।


         डीआईजी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिलाओं और बच्चों के मामलों में तेजी लाई जाए। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराधों को रोकने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने की जरूरत बताई। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विशेष अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, विजिबल पुलिसिंग, नाइट पेट्रोलिंग, और गौ-वंश तस्करी पर सख्ती से कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए।


       उन्होंने विशेष ध्यान सड़क सुरक्षा, साइबर प्रहरी अभियान, सशक्त ऐप, त्रिनयन ऐप, तथा विजिबल पुलिसिंग पर केंद्रित रहा। सशक्त एप, त्रिनयन एप और सायबर प्रहरी अभियान के उपयोग को प्रभावी बनाने, स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग व मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही गई। डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट टूल्स और समुदाय की भागीदारी से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है। 


      इसके अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मोटरयान से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजना के तहत अधिकतम 7 दिनों के भीतर किसी भी नामित अस्पताल में ₹1,50,000/- तक की कैशलेस उपचार सुविधा का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 


      उक्त बैठक में डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके ऊइके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि (अ) प्रवीण लोहले, एवं थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, रोशन लाल टोन्डे, लेखराम ठाकुर, दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, योगेश अग्रवाल, राजकुमार साहू, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, असीम कीर्तनिया, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, सी. एल. बंजारे, तुलाराम देशमुख, रामकुमार दिवाकर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad