Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 14, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी। साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

 दिनांक 13.06.2026


 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी।



  साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।


  जुआ सट्टा एक्ट के 03 प्रकरण में 03 आरोपियों से नगदी 3,330/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त।

-----------------------------------

        साजा बेमेतरा,13 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 


          इसी क्रम में 12 जून 2026 को साइबर सेल एवं चौकी देवकर स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि राम प्रसाद कुंजाम निवासी कंडरा पारा देवकर के द्वारा सुरही नदी के किनारे घुघवाडीह मार्ग देवकर में एवं रमेश ऊर्फ टिल्ल्‍ साहू के द्वारा शासकीय स्कुल के पीछे जैतखाम के पास मंच देवकर में तथा टेकराम साहू के द्वारा सुरही नदी के किनारे अकलवारा रोड यात्री प्रतिक्षालय देवकर में अवैध रूप से लोगों को अंको के सामने रूपये का दांव लगवा कर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा हैं कि सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान 03 आरोपियों को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। 


           जिस पर चौकी देवकर थाना साजा में जुआ सट्टा का 03 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों 01. राम प्रसाद कुंजाम ऊर्फ बीरू पिता छोटे लाल कुंजाम उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 देवकर, चौकी देवकर, 02. रमेश ऊर्फ टिल्ल साहू पिता स्व. बहादुर साहू उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 देवकर, चौकी देवकर, 03. टेक राम साहू पिता स्व. आजुराम साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी हरडुवा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। तीनों आरोपियों के पास से कुल जुमला नगदी नगदी 3,330/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।


         उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक ललीत केरकेट्टा, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संजय पाटिल, मुकेश माहिरे, चौकी देवकर से आरक्षक दीपक राजपूत, मुकेश पाल, मोहित देवांगन सहित साइबर सेल एवं चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad