Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 14, 2026

गोल्डन कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, नो मर्सी बनी चैंपियन उप विजेता सुफु मोबाइल

 गोल्डन कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, नो मर्सी बनी चैंपियन उप विजेता सुफु मोबाइल 



महासमुंद। बसना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित गोल्डन कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन सिटी ग्राउंड दशहरा मैदान, बसना में उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ।


इस रोमांचक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए **नो मर्सी टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं सुफु मोबाइल टीम उपविजेता रही।** दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना और संघर्ष का परिचय देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।


प्रतियोगिता में चार टीमों ने क्वालीफायर मुकाबलों में जगह बनाई थी, जिसमें नो मर्सी, एस एस टर्मिनेटर, सुफु मोबाइल और चैलेंज क्लब शामिल रहे। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


आयोजक समिति के अजीत दास, देशराज दास, आकिब कादरी, ऐजाज खान, इब्राहिम कादरी ने सभी खिलाड़ी भाइयों, टीम प्रबंधन, सहयोगियों एवं दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सभी खिलाड़ियों के सहयोग, अनुशासन और खेल भावना के कारण ही गोल्डन कप इतना सफल और यादगार बन पाया। मैदान में उतरने वाली हर टीम हमारे लिए विजेता है। आपके उत्साह और समर्थन ने इस आयोजन को नई ऊंचाई दी। आने वाले समय में भी हम सभी मिलकर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।


आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, दर्शकों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


गोल्डन कप ने एक बार फिर साबित किया कि बसना की धरती पर खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad