पेंशन के लिए छह महीने से भटक रहे हितग्राही जनपद का होगा घेराव- शुक्ला
बिलासपुर। केंद्र सरकार द्वारा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धवस्था पेंशन, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालितसुखद सहारा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राही पिछले छह महीनों से पेंशन के लिए भटक रहे हैँ पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की विधवा,वृद्धा एवं दिव्यांग लोगों को सरकार प्रति माह 500 रूपये की राशि देती हैं जिससे जरूरत मंद लोगों को बड़ा सहारा मिल जाता है किन्तु शासन मे बैठे जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण छह महीने बीत जाने के बाद भी हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिल रहा है एक तरफ तो सरकार पुर पुरे प्रदेश मे सुशासन की सरकार होने का दावा करती है वंही दूसरी तरफ छह सात महीने बीत जाने के बाद भी वृद्धा दिव्यांग विधवा हितग्राहियों को पेंशन न मिलना बड़े शर्म की बात है
हितग्राही पेंशन का पता लगाने बार बार बैंक का चककर काट रहे हैँ और आने जाने मे पेंशन की आधी राशि खर्च क़र दे रहे हैँ
पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की राज्य सरकार की ये जिम्मेदारी हैँ की हितग्राहियों को समय पर पेंशन मिल जाये पर ऐसा नहीं हो रहा है इससे हितग्राहियों मे सरकार के प्रति बहुत नाराजगी है और इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए कोटा जनपद पंचायत के हितग्राहियों के साथ जनपद कार्यालय का घेराव किया जायेगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.