GBPL सीज़न 2: रंगारंग समापन संपन्न,जै परशुराम विजेता रही
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित GBPL का रंगारंग समापन संपन्न हुआ। आज खेले गए मैचों में पहला सेमीफाइनल मुकाबला
शाम 07:00 बजे
Jai Parshuram 🆚 Rising Star के बीच खेला गया जिसमें जै परशुराम टीम ने विजय पाई और फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में
Saraswat Kings ने Rajasthani Chorre टीम को करारी शिकस्त दी। और फाइनल में प्रवेश किया।
रात 09:00 बजे फाइनल महामुकाबला खेला गया, अत्यंत रोचक मुकाबले में जै परशुराम टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
जैसे ही जै परशुराम टीम के खिलाड़ी ने जीत का छक्का लगाया उत्साहित दर्शकों ने जमकर जश्न मनाया। गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री प्रहलाद मिश्रा ने विजेता टीम के खिलाड़ीयों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि समाज द्वारा यह प्रतियोगिता समाज के युवाओं को एक साथ लाने का काम कर रही है। मैच के दौरान बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.