Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 14, 2026

अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही धान उपार्जन केन्द स0लोहारा,बासिनझोरी बिरनपुर कला मे धान एंव बारदानो का अमानत मे खयानत कर शासन को 81,19,502 का आर्थिक हानि पहुंचाना पाया गया

 थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम 


अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही

 


धान उपार्जन केन्द स0लोहारा,बासिनझोरी बिरनपुर कला मे धान एंव बारदानो का अमानत मे खयानत कर शासन को 81,19,502 का आर्थिक हानि पहुंचाना पाया गया


तीनो धान उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी समेत, फड प्रभारी ,एंव कम्पयुटर आपरेटरो के विरूध्द की गई है अपराध पंजीबध्द ।


विवेचना के दौरान समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के घर का तलासी लेने पर लगभग 16,00,000 (सोलह लाख ) रूपये नगद , विभिन्न बैक के खातो को पासबुक, लैपटॉप व सीपीयू  को किया गया जप्त ।


फरार आरोपीयो का पता तलास जारी ।


              

 कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, के मार्गदर्शन तथा  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी स0 लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के द्वारा थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध गतिविधियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे प्रार्थी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैक मर्यादित राजनांदगांव शाखा सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम श्री संतोष कुमार गंधर्व दिनांक 24/06/2026 को थाना हाजिर आकर थाना प्रभारी के नाम से लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया शिकायत मजनून मे संयुक्त जांच दल जिला कबीरधाम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे धान उपार्जन केन्द्र स0लोहारा, बासिनझोरी , एंव बिरनपुर कला मे दिनांक 15/11/2025 से दिनांक 31/01/2026 तक की स्थिति मे खाली बारदाना एंव धान उपार्जन केन्द्रो मे धान खरीदी के दौरान प्रभारी एंव समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी एंव कम्पयुटर आपरेटर और फड प्रभारी द्वारा एक राय होकर तीनो धान उपार्जन केन्द्रो मे शासन को 81,19,502 का आर्थिक हानि पहुंचाना पाया गया जो अमानत में खायानत करना पाये जाने पर अपराध धारा सदर 318(4), 316 (5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से तीनो प्रकरण मे आरोपीगणो के विरूध्द अलग अलग अपराध पंजीबध्द किया गया ।


            अपराध क्रमांक 79/26 मे आरोपीगण -01. समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी  02. फड प्रभारी बलदाउ डडसेना  03. कम्पयुटर आपरेटर बिहारी राम साहु सभी निवासी धान उपार्जन केन्द समिति सहसपुर लोहारा थाना स0लोहारा जिला कबीरधाम छग0

          अपराध क्रमांक 80/26, मे आरोपीगण - 01. समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी धान उपार्जन केन्द्र सहसपुर लोहारा 02. फड प्रभारी तुकाराम साहु 03. कम्पयुटर आपरेटर पीलुराम साहु निवासी धान उपार्जन केन्द बासिनझोरी थाना स0लोहारा जिला कबीरधाम छग0

         अपराध क्रमांक 81/26 मे 01. समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी 02. कम्पयुटर आपरेटर महावीर साहु साहु निवासी धान उपार्जन केन्द बिरनपुर कला थाना स0लोहारा जिला कबीरधाम छग0 के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया आज दिनांक को विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के घर मे तलासी लेने पर आरोपी फरार होना पाया गया एंव उनके घर का तलासी लेने पर करीबन  16,00,000 रूपये नगद एंव विभिन्न बैको मे खाता का पासबुक जप्त  किया गया जप्त रकम के बारे मे गंगादास की पत्नि एंव परिवार वालो से पुछताछ करने पर उक्त रकम गंगादास को होना बताई जो कब कंहा से लाया गया है  परिवार के लोगो को इसके बारे मे कोई जानकारी नही होना बताई उक्त सभी फरार आरोपीयो के संबंध मे सुचना तंत्र मजबुत किया जाकर गिरफतारी की जायेगी पता तलास जारी है । उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधिक्षक महोदय डां. परमिला मण्डावी , निरीक्षक मनीष मिश्रा , सउनि0 संदीप चौबे , सउनि बलदाउ भट्ट , प्रशिक्षु उपनिरीक्षक खिलेंद्र देवांगन  प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी , आरक्षक राजू सोनवानी रवि जायसवाल महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर आरक्षक बिनश पोर्ते का विषेश योगदान रहा

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad