Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 14, 2026

प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ का विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ का विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी



रायपुर। प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुमति एवं सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महंत डॉ. लीलाधर साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रथम बैठक में कला एवं संस्कृति से जुड़े स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। 





बैठक में संगठन को प्रदेशभर में मजबूत बनाने तथा कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज के साथ-साथ सर्वसमाज को जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक महंत डॉ. लीलाधर साहू ने कहा कि सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल साहू समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी प्रतिभाशाली लोगों को मंच प्रदान कर समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी प्रकोष्ठ द्वारा अनेक सराहनीय सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया है और आने वाले समय में इसे और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।


संगठन विस्तार के तहत नई प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी की गई। इसमें श्रीमती तरूणा साहू, तेजराम साहू एवं शैलेष साव को प्रदेश सह-संयोजक, हनुमंत साहू को प्रदेश महामंत्री, किशोर साहू को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।


इसी प्रकार नमीत साहू, मनहरण साहू, ऋषभदेव साहू, श्रीमती खिखलेश्वरी साहू एवं कु. दुर्गा साहू को संगठन सचिव, जबकि लीलाराम साहू, राज साहू, शीत कुमार साहू, श्रीमती नीतू साहू एवं हेमचंद साहू को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।


वहीं, पूर्व ब्लॉक मीडिया प्रभारी एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ज्योतिष साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही प्रदेशभर से समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रदेश मीडिया प्रभारी ज्योतिष साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू एवं प्रदेश संयोजक महंत डॉ. लीलाधर साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू एवं संयुक्त सचिव प्रदीप साहू सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू तथा जनपद सदस्य देवेंद्र जी ने भी नव-नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी ज्योतिष साहू को दूरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के इस संगठन विस्तार को समाज में कला, संस्कृति और सामाजिक एकता को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad