Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 12, 2026

शहीदों की शहादत को राजनांदगांव पुलिस का शत-शत नमन 12 जुलाई 2009 के कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक स्व. श्री विनोद कुमार चौबे सहित 29 वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

 राजनांदगांव


शहीदों की शहादत को राजनांदगांव पुलिस का शत-शत नमन



12 जुलाई 2009 के कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक स्व. श्री विनोद कुमार चौबे सहित 29 वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने शहीद परिवारों का सम्मान कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।




शहीदों की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया रक्तदान।


जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों की समस्याएं सुनकर हरसंभव सहयोग एवं सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।


राजनांदगांव पुलिस ने शहीदों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखने का लिया संकल्प।




दिनांक 12 जुलाई 2009 को तत्कालीन जिला राजनांदगांव (वर्तमान जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) के ग्राम कोरकोट्टी, थाना मानपुर में नक्सलियों से अदम्य साहस एवं वीरता के साथ मुकाबला करते हुए 




छत्तीसगढ़ की माटी की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय श्री विनोद कुमार चौबे सहित 29 वीर पुलिस जवानों की पुण्य स्मृति में आज 12 जुलाई 2026 को जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे शहीद स्वर्गीय श्री विनोद कुमार चौबे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात रक्षित केन्द्र राजनांदगांव स्थित शहीद स्मारक एवं मंगल भवन में सभी वीर शहीदों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव सुश्री अंकिता शर्मा व  उपस्थित जनप्रतिनिधियों  ने शहीद परिवारों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने प्रत्येक परिवार से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव पुलिस परिवार एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके परिवारों का सम्मान और सहयोग करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।


शहीदों की पावन स्मृति में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के माध्यम से वीर शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, श्रीमती किरण वैष्णव,श्रीमती किरण साहू,श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री सचिन बघेल एवं श्री कुलबीर  छाबड़ा  नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि शहीदों के परिवारों का सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवारों से जुड़े आवश्यक कार्यों के निराकरण हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा वे सदैव उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वीर शहीदों का त्याग और बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है तथा उनका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, पीटीएस राजनांदगांव से डीएसपी श्रीमती किरण चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, शहीद परिवारों के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने वीर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए  राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का  संकल्प लिया ।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad