Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 12, 2026

नवागढ़ में गूंजेगा कान्हा का जयकारा, यादव समाज ने की भव्य जन्माष्टमी की रूपरेखा तैयार

 नवागढ़ में गूंजेगा कान्हा का जयकारा, यादव समाज ने की भव्य जन्माष्टमी की रूपरेखा तैयार




रंजीत बंजारे, CNI NEWS, बेमेतरा


बेमेतरा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से नवागढ़ गूंजने वाला है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से रविवार को नवागढ़ स्थित यादव भवन में यादव समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई।



बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य उद्देश्य था जन्माष्टमी पर्व को धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाना।


समाजजनों ने दिए सुझाव

बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।


डॉ. मुन्ना यादव ने कहा इस वर्ष हमारा प्रयास है कि नवागढ़ की जन्माष्टमी पूरे जिले में मिसाल बने। हर घर से एक व्यक्ति इस आयोजन से जुड़े प्रमोद यादव ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन का प्रचार करें।


ये गणमान्य रहे मौजूद

बैठक में डॉ. मुन्ना यादव, प्रमोद यादव, शिव यादव, रामपुकार यादव, मुकेश यादव, चेतन यादव, दशरथ यादव, दिरबेन यादव, मोनू यादव, रमेश यादव, वासुदेव यादव सहित समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे। महिला मोर्चा की सदस्याओं ने भी सजावट और प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी ली।


सार्वजनिक अपील

बैठक के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने नवागढ़ सहित आसपास के गांवों के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सपरिवार शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और आयोजन को सफल बनाएं!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad