Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 14, 2026

गुवारा स्कूल हादसा: छत का प्लास्टर गिरने से 2 बच्चे घायल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, जतन योजना की मरम्मत पर भी सवाल

 गुवारा स्कूल हादसा: छत का प्लास्टर गिरने से 2 बच्चे घायल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश



जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, जतन योजना की मरम्मत पर भी सवाल


रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा-जिले के साजा विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला गुवारा में सोमवार को कक्षा की छत से प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया। हादसे में कक्षा में बैठे 2 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।




घायल बच्चों की पहचान प्रवेश पिता चन्द्रशेखर और पारस पिता सुरेश के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।


*जतन योजना की मरम्मत पर उठे सवाल*

स्कूल भवन की मरम्मत मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत वर्ष 2023 में कराई गई थी। हादसे के बाद अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 


कलेक्टर *सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं* ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 सदस्यीय संयुक्त जांच समिति बनाई है। समिति में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीजीएमएससी और मंडी बोर्ड के अधिकारी शामिल हैं। समिति को 7 दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने कहा गया है।


*शिक्षा विभाग से लेकर आरईएस तक को नोटिस*

जिला प्रशासन ने लापरवाही पर कई अधिकारियों को नोटिस थमाए हैं:


प्रधान पाठक : जर्जर भवन को बंद न करने पर कारण बताओ नोटिस

BEO, BRC, संकुल समन्वयक भवन का निरीक्षण कर चिन्हित न करने पर स्पष्टीकरण


जिला शिक्षा अधिकारी 3 दिन में जांच रिपोर्ट और जर्जर भवनों की सूची तलब


आरईएस कार्यपालन अभियंता जतन योजना के तहत घटिया मरम्मत पर 24 घंटे में जवाब मांगा


कलेक्टर कार्यालय ने साफ कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad