Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 14, 2026

बी.ए. तृतीय वर्ष के 300+ छात्रों का अंग्रेजी में पूरक, छात्र बोले - मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी

 बी.ए. तृतीय वर्ष के 300+ छात्रों का अंग्रेजी में पूरक, छात्र बोले - मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी



रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा 13 जुलाई 2026 को घोषित बी.ए. तृतीय वर्ष सत्र 2025-26 के परिणाम के बाद शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय, नवागढ़ के 300 से अधिक छात्र परेशान हैं। 



आरोप है कि अंग्रेजी विषय के परिणाम में विश्वविद्यालय स्तर पर भारी तकनीकी त्रुटि हुई है, जिसके कारण लगभग पूरी कक्षा को कम अंक देकर पूरक घोषित कर दिया गया।


सिर्फ 10-15 छात्र पास, बाकी सब पूरक महाविद्यालय के बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्रों ने 14 जुलाई 2026 को परीक्षा नियंत्रक के नाम संयुक्त आवेदन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि अंग्रेजी के पेपर में पूरे वर्ग के साथ अन्याय हुआ है। 



आवेदन में लिखा है कि एक ही विषय में एक साथ 300 से अधिक छात्रों का पूरक आना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन या कंप्यूटर पर अंक चढ़ाने में बड़ी गड़बड़ी हुई है। 



छात्र बोले - भविष्य दांव पर

छात्रों ने कहा कि इस त्रुटिपूर्ण परिणाम के कारण न सिर्फ उनका एक साल खराब होगा, बल्कि आगे की पढ़ाई और करियर भी प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मामले की तुरंत जांच कराई जाए और सभी छात्रों की अंग्रेजी की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन या अंकों का पुनर्मिलान किया जाए।


छात्रों ने आवेदन की प्रतिलिपि विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और महाविद्यालय के प्राचार्य को भी भेजी है।


अब सभी की नजरें विश्वविद्यालय प्रशासन के जवाब पर टिकी हैं। छात्र चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस सामूहिक त्रुटि को सुधारा जाए ताकि उनका शैक्षणिक सत्र बर्बाद न हो!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad