Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 30, 2026

बिलाईगढ़ बंद: सीएमओ हटाने, गौरव पथ निर्माण व नगर में बस संचालन की मांग पर दिनभर चला धरना-चक्काजाम, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने दी 30 घंटे की चेतावनी

 बिलाईगढ़ बंद: सीएमओ हटाने, गौरव पथ निर्माण व नगर में बस संचालन की मांग पर दिनभर चला धरना-चक्काजाम, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने दी 30 घंटे की चेतावनी



बिलाईगढ़। नगर की तीन प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को बिलाईगढ़ पूरी तरह आंदोलित रहा। व्यापारी संघ के नेतृत्व में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, 11 पार्षदों तथा विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने इंदिरा मार्केट स्थित गौरव पथ मुख्य मार्ग पर धरना, हड़ताल एवं चक्काजाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुशील चौधरी को हटाना, अधूरे गौरव पथ निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराना तथा यात्री बसों का नगर के भीतर नियमित संचालन सुनिश्चित करना शामिल रहा।



व्यापारी संघ द्वारा पूर्व में जिला प्रशासन को दिए गए संशोधित ज्ञापन के अनुसार 30 जुलाई को नगर बंद एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना दी गई थी। ज्ञापन में कहा गया था कि यदि प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी एवं नगरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


भारी बारिश में डटे रहे प्रदर्शनकारी



सुबह से प्रारंभ हुआ धरना-प्रदर्शन शाम तक जारी रहा। लगातार बारिश के बावजूद व्यापारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक धरना स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान "सीएमओ हटाओ, बिलाईगढ़ बचाओ", "सुशील चौधरी मुर्दाबाद", "गौरव पथ निर्माण करना होगा", "शासन-प्रशासन होश में आओ" ”सीएमओ के दलालों को, जूता मारो सालों को” जैसे नारे पूरे दिन गूंजते रहे।


प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी



प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिलाईगढ़ उप जिला एवं विकासखंड मुख्यालय होने के बावजूद दिनभर चले आंदोलन के दौरान कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए धरना स्थल नहीं पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसडीएम प्रफुल रजक मुख्यालय में मौजूद होने के बावजूद आंदोलनकारियों से चर्चा करने नहीं आए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।


पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने सरकार पर साधा निशाना


धरना स्थल पर पहुंचे बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय (गुरुजी) ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है तथा अनेक शिकायतों के बावजूद सीएमओ के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 घंटे के भीतर तीनों प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे स्वयं भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार एवं एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।


भागवत साहू ने दी कीचड़ में धरने की चेतावनी


जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भागवत साहू ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए गौरव पथ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग दोहराई। उन्होंने प्रशासन को पुनः ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी दिनों में कीचड़ में बैठकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


विधायक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल


आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक कविता प्राण लहरे की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन चलने के बावजूद विधायक ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर लोगों से संवाद नहीं किया, जिससे आंदोलनकारियों में निराशा रही।


दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिला समर्थन


धरना-प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सरपंचों, पंचों, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, व्यापारी संगठनों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी दल विशेष का नहीं बल्कि बिलाईगढ़ के विकास और जनहित के मुद्दों का आंदोलन है।


व्यापारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक सीएमओ का स्थानांतरण नहीं होता एवं गौरव पथ निर्माण प्रारंभ कराने तथा नगर के भीतर बस संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad