बीजापुर:- विकासखन्ड भोपाल पटनम के ग्राम पंचायत मददेड के एक स्कूल बालक एवं बालिका प्राथमिक शाला मददेड का नजारा देखने को मिला जिसमें घुटने भर भरा मिला पानी और छत से टपकता पानी ।
बीजापुर :- जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है जिससे बच्चों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत मददेड के ठीक सामने बालक/बालिका प्राथमिक शाला मददेड मे शाला प्रांगण में आधा बाउंड्री वाल डूबा हुआ है और इतना ही नहीं शाला भवन के क्लासरूम में भी घुटने भर पानी भरा हुआ है जिससे बच्चों को पढने में बहुत ही कठनाई का सामना करना पड रहा है घुटने तक भरा पानी और छत से टपकता पानी इस भयावह सिथति को दर्शाता है ।जिससे बच्चों का पढना असहिनीय हो गया है जर्जर भवन ने शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान लगा दिया है । इस स्कूल में 14 छात्र छात्राऐं दर्ज है और एक शिक्षक व एक शिक्षिका पदस्थ भी है । इन सभी की सुरक्षा और पढाई को ध्यान में रखते हुए सहायक खन्ड शिक्षा अधिकारी (A B O ) श्री वेंकटेश्वर दूदी ने इस प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया ।और शाला के संचालन हेतु अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत भवन में स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये । निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षिका पुप्पाल अनसूर्या, सादनपल्ली अनसूर्या,और शिक्षक राज श्री मोरला उपस्थित मिले । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए अब सरकार को ऐसे में ठोस कदम उठाना आवश्यक है जल निकासी करके भवन की मरम्मत का कार्य शुरू कर देना चाहिए ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.