Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 30, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु आवश्यक निर्देश मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापुर में होगा सम्पन्न

 स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु आवश्यक निर्देश



मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापुर में होगा सम्पन्न


बीजापुर 30 जुलाई 2026- जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिले में मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम बीजापुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु कलेक्टर श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प, ऑफिस, कलेक्टर निवास में प्रातः 7ः15 बजे कलेक्टर बीजापुर द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके पश्चात प्रातः 7ः30 बजे कलेक्टर बीजापुर द्वारा कलेक्टोरेट बीजापुर में ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें कलेक्टोरेट में संचालित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे। इसके अलावा सभी शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में प्रातः 7ः30 बजे कार्यालय प्रमुख या संस्था प्रमुख के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस एवं नगर सेना की टुकड़ियों के द्वारा सलामी गार्ड ऑफ ऑनर दी जायेगी। मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। उक्त समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों, जवानों, स्वच्छता कर्मियों, वालेंटियर्स तथा जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी आदि को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

बैठक के दौरान मुख्य समारोह स्थल पर मैदान समतलीकरण वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग तथा बैरिकेडिंग के लिए बांस बल्ली की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैंच-कुर्सियों की व्यवस्था, जनरेटर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए पृथक दीर्घा, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, मुद्रण एवं वितरण की व्यवस्था समारोह स्थल पर सभी लोगों के लिए आवश्यक बैठक व्यवस्था, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ हेतु पंडाल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नामजद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सभी तैयारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad