Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 30, 2026

डोंगरिया हाई स्कूल में 36 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

 डोंगरिया हाई स्कूल में 36 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण



सिमगा:- छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल डोंगरिया में 29 जुलाई 2026 को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 36 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव रहे। उनके साथ जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सम्मी टंडन, उपाध्यक्ष कुंजराम साहू, ग्राम पंचायत डोंगरिया के सरपंच मालिकराम जायसवाल, उपसरपंच ओंकार धृतलहरे, भिखारी गहरे, मालिकराम साहू, राजुलाल जायसवाल, जीतेन्द्र जांगढ़े, नीलकंठ जायसवाल एवं मोहन पाल उपस्थित रहे।


विद्यालय परिवार की ओर से रत्नेश कुमार चौबे, श्रीमती अरुणा यादव, श्रीमती अफसाना, श्रीमती एस. भवानी तथा गणेश राम वर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल की उपयोगिता बताते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं अभिभावकों ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


CNI NEWE सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad