मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। छ.ग.प्रदेश-पेन्ड्रा रोड मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में छात्र संघ परिषद (२०२६-२७) का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मां हंस वाहिनी प्रेक्षागृह में जिला जी.पी.एम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा मुख्य अतिथि में नवनिर्वाचित हेड ब्वाय ,हेड गर्ल सहित अन्य पदाधिकारीयों को प्राचार्य शैलजा स्वामी ने शपथ ग्रहण कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ के राजगीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री अविनाश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में बडे़ लक्ष्य बनाकर उसे पाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने छात्र परिषद के कार्यों एवं उसके महत्व को रेखांकित करते हुए कर्तव्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। संस्था के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्री एवं स्वामी जगदीशानंद ने छात्र परिषद के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्वाचित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।हेड ब्वाय के लिए अंश गुप्ता (१२ वीं)हेड गर्ल आशी राठौर (१२ वीं) स्पीकर हर्षित साहू , एवं रोशनी छाबरिया, अनुशासन प्रमुख सृजन गुप्ता एवं आयूषी गुप्ता, सांस्कृतिक प्रमुख भूमिका शर्मा एवं आर्यव्रत मिश्रा, खेल प्रमुख विभूति सिंह एवं ओम पाण्डे, जनसंपर्क प्रमुख तनिष्का थावरानी एवं लव मेठवानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रमुख आर्वी अग्रवाल , शिवांक यादव,अक्षरा छाबरिया एवं देवांश अग्रवाल को बेच,शेशे एवं स्कूल फ्लेग सौंपकर सभी को नया दायित्व सौंपा गया। नर्मदा हाउस के दल प्रमुख लव असनानी, कृष्णा हाउस के दल प्रमुख रूद्र कुमार जाटव कावेरी हाउस के दल प्रमुख खुश सिंह परिहार सरस्वती हाउस के दल प्रमुख धैर्य जायसवाल मनोनीत हुए। कार्यक्रम में शामिल हुए स्वामी जगदीशानंद जी, विनोद कार्की जी, महादेवा नंद जी, सहित प्रबंधन समिति के सदस्य , शपथग्रहण समारोह में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.