कैट महिला विंग का महिला उद्यमियों का शपथ ग्रहण समारोह
जबलपुर भोपाल मध्यप्रदेश। कान्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग, जबलपुर द्वारा महिला उद्यमियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार), सायं 4:00 बजे वेलकम होटल, बाय आईटीसी, जबलपुर में किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह की मुख्य अतिथि कैट महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल होंगी। उनके मुख्य आतिथ्य में नवगठित महिला उद्यमियों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही वे महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भर भारत, व्यापारिक नेतृत्व, आर्थिक सशक्तिकरण तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर प्रेरणादायी उद्बोधन देंगी।
यह समारोह महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने, उन्हें व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने तथा संगठनात्मक एकता एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में शहर की महिला उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर महिला उद्यमियों में विशेष उत्साह का वातावरण है तथा इसे महिला सशक्तिकरण एवं महिला नेतृत्व को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग, जबलपुर ने शहर की सभी महिला उद्यमियों एवं व्यापारिक समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
दीपक सेठी
कैट संभागीय अध्यक्ष
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
9826162271



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.