चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई सत्यनारायण भगवान की पूजा। बीजापुर, भोपालपटनम, और आसपास के क्षेत्रों से पहुँचे श्रद्धालु। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण।
बीजापुर :- ग्राम मददेड में नवनिर्मित चंद्र मौलेश्वर महादेव में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपरांत शनिवार के दिन श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुई।
वैदिक मंत्रोचार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान मे बड़ी संख्या मे महिला एवं पुरूष भक्तो ने भाग लेकर भगवान श्री सत्यनारायण की विधिवत पूजा अर्चना की। परिवार एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना किया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति मय वातावरण के गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। और तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया । मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत लगातार धार्मिक अनुष्ठान के कार्य क्रम लगातार किये जा रहे है। जिसमें क्षेत्र वासियों के उत्साह सहयोग मिल रहा है श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित स्थापित भगवान चंद्र मौलेश्वर महादेव के दर्शन सभी क्षेत्र वासियों सुख शान्ति की प्रार्थना किया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारु रूप अच्छी लुहार भक्तो मे भी विशेष उत्साह देखने को मिला।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.