धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - शहर के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार से शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से बाजे-गाजे और उत्साह के साथ निकली , रथयात्रा में सैकड़ों की संख्या श्रृद्धालु शामिल हुए ।
इस पावन अवसर पर श्रृद्धालुओं में आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया।
रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।
शहर के अश्विनी नगर, पुरानी बस्ती,बढ़ई पारा , गुढिय़ारी से भी रथयात्रा निकाली गई, यात्रा के दौरान भक्त भगवान के भजनों में झूमते गाते रहे।
पूरे शहर में आज रथयात्रा की धूम दिखाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाते दिखाई दिए।श्रृद्धालुओं के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा प्रसादी वितरण किया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.