रथयात्रा पर बछेरा में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, रातभर गूंजती रही रामायण की स्वर लहरियां
सिमगा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बछेरा में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर स्वर्गीय विजय निषाद की स्मृति में सदाराम निषाद एवं लीला निषाद के सौजन्य से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
रात्रि में सुप्रसिद्ध रामायण मंडली के कलाकार हिरेश सिन्हा एवं जितेश्वरी सिन्हा द्वारा संगीतमय रामायण प्रस्तुति दी गई। भक्ति, संगीत और सुंदर प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भावविभोर होकर प्रभु श्रीराम के भजनों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से जनपद सदस्य सुरेश साहू, सरपंच प्रभा विजय साहू, दीपक निषाद, भीखम निषाद, अजय निषाद, डॉ. धन्नू साहू, दशरथ निषाद, धनेश वासुदेव, पवन ध्रुव, प्रमोद यदु, तिवारीलाल वासुदेव, दयाराम साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रथयात्रा के पावन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने पूरे गांव को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता के सूत्र में बांध दिया। श्रद्धालुओं ने इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.