डीपीएस रायपुर को राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर मिला द्वितीय स्थान
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - दिल्ली पब्लिक स्कूल , द्वारका एक्सप्रेसवे , नई दिल्ली में 30 एवं 31 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय इंटर डीपीएस गर्ल्स ओपन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से दिल्ली पब्लिक स्कूल की 38 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल , रायपुर की छात्राओं प्रतिष्ठा अहिरवार कक्षा नवमीं एवं आद्विका पांडेय कक्षा आठवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय , छत्तीसगढ़ राज्य एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल , धैर्य , रणनीतिक सोच एवं टीम भावना का परिचय देते हुये यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। बताते चलें कि प्रतिष्ठा अहिरवार एसीपी यातायात , पुलिस कमिश्नरेट रायपुर श्रीमती सीमा अहिरवार एवं एफएसएल के संयुक्त संचालक आर. डी. अहिरवार की सुपुत्री हैं। इस शानदार उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर के प्राचार्य , समस्त शिक्षकगण , खेल प्रशिक्षक , विशेष रूप से स्पोर्ट्स विभाग , अभिभावकों ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.