रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
मोहरेंगा में शासकीय नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया गया जोर
खरोरा
भारत सरकार के दिशा-निर्देश एवं स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यालयों के विकास, सुचारु संचालन तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से संकुल केंद्र मोहरेंगा अंतर्गत शासकीय नवीन शाला मोहरेंगा में नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया।
बैठक में ग्राम प्रमुख श्रीमती श्यामा बाई धीवर के संरक्षण में 75 प्रतिशत पालक सदस्यों एवं 25 प्रतिशत पंचायत प्रतिनिधियों तथा शिक्षाविदों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में श्रीमती श्यामा बाई धीवर, अध्यक्ष भागीरथी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती डिकेश्वरी वर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार डहरिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा, पंच ललित वर्मा तथा शिक्षाविद् सूर्यकांत त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पालक सदस्यों में श्रीमती सुधा वर्मा, पार्वती वर्मा, रत्ना मानिकपुरी, शैलकुमारी वर्मा, केशरी पटेल, दिनेश्वरी धीवर, भगवती साहू, धनेश्वर वर्मा एवं चिंताराम धीवर को शामिल किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का विद्यालय के शिक्षकों ने गुलाल-टीका लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, कर्तव्यों और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में अडानी फाउंडेशन के उत्थान सहायक महेंद्र देवांगन ने फाउंडेशन द्वारा शिक्षा एवं सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी पालकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.