रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
ए बी सी विद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम " का आयोजन
खरोरा
"एक पेड़ माँ के नाम " अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर श्रीमती अनिता वर्मा और सीईओ श्रीमान विभीषण वर्मा ने अपनी माँ के नाम पर छायादार पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 50 से 60 पौधे रोपे गए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को यह संदेश दिया कि "माँ और प्रकृति दोनों ही हमारे जीवन का आधार हैं। अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य का निर्माण करता है।"
विद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी फलदार और छायादार पौधे लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.