Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 23, 2026

दोपहिया में चार सवार युवकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही चार हजार पांच सौ रूपये का हुआ चालान

 दोपहिया में चार सवार युवकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही



चार हजार पांच सौ रूपये का हुआ चालान


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - दो पहिया में चार सवार युवकों का फोटो भांठागांव चौक में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष चंद्राकर द्वारा संज्ञान में लाया गया , जिस पर  पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय रायपुर बुलाया गया। पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत वाहन क्रमांक सीजी 04 एलई 9849 के चालक नैतिक गवली पिता शंकर गवली पता बैरन रायपुर के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181, 5/180 , 184 , 128/194 सी के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुये कुल 4,500 रूपये का चालान किया गया। इस दौरान उन चारों युवकों एवं परिजन को सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी , ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर सड़क हादसों के प्रति जागरूक करते हुये भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा ना करने की सख्त समझाइश दी गई। यातायात पुलिस रायपुर आम नागरिकों , विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सड़क पर स्टंटबाजी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें। ऐसे कृत्य ना केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालते हैं , बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिये भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करते हैं। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad