"पहली रोटी गाय के नाम" अभियान का भोपाल में विस्तार
योगी सत्यनाथ महाराज के सान्निध्य में सदस्यता अभियान शुरू, जल्द चलेगा रथ
भोपाल मध्यप्रदेश । गौ सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से _द नेशनल पावर ग्रुप_ द्वारा संचालित "पहली रोटी गाय के नाम"अभियान का विस्तार अब भोपाल में किया जा रहा है। आपको बता दें कि भोपाल स्थित श्री कृष्णा रियल एस्टेट एण्ड डेवलपर्स के कार्यालय प्रांगण में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में गोरक्षपीठ गोरखपुर के पूज्य श्री योगी सत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से विधिवत पूजन कर अभियान प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर _द नेशनल पावर ग्रुप_ के संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष पं.जयनारायण बैरागी, जितेंद्र योगी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में पधारे।
5 वर्षों से बैरसिया में सफल:
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान बैरसिया क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से निरंतर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। बैरसिया में हजारों परिवार इस अभियान से जुड़कर प्रतिदिन भोजन की पहली रोटी गाय को समर्पित कर रहे हैं।
भोपाल में सदस्यता अभियान, जल्द ही संचालित होगा रथ:
अब इस अभियान को भोपाल में शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान इन दोनों क्षेत्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाकर सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही भोपाल में भी "पहली रोटी गाय के नाम" गौ सेवा रथ को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष पं.जयनारायण बैरागी ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार "गौ सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर में यह संस्कार पहुंचे और गाय माता को सम्मान मिले।"
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.