Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 3, 2026

18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्रा का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर से किया शुभारंभ "हर-हर महादेव", "बोल बम" तथा "जय भोलेनाथ" के जयघोष के साथ चल रहे हजारों शिवभक्त पदयात्री

 18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्रा का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर से किया शुभारंभ



"हर-हर महादेव", "बोल बम" तथा "जय भोलेनाथ" के जयघोष के साथ चल रहे हजारों शिवभक्त पदयात्री


कवर्धा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ आज प्रातः पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर, कवर्धा से श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुआ।




प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। शुभारंभ के पश्चात उपमुख्यमंत्री स्वयं भी श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।



लगभग 18 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिवभक्त पूरे उत्साह और आस्था के साथ शामिल हुए। 




श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा ध्वज, कंधों पर कांवड़ और मुख पर "हर-हर महादेव", "बोल बम" तथा "जय भोलेनाथ" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा है। पदयात्रा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने शिव की टोली का रूप धरकर मोहक प्रस्तुतियां दी जा रही है। 




भोलेनाथ के भक्ति भाव में सराबोर श्रद्धालु बाबा भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 



भोरमदेव मार्ग पर जगह जगह ग्रामवासी और श्रद्धालुजन शिवभक्त पदयात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। लोगों के लिए पेयजल और चाय नाश्ते की व्यवस्था विभिन्न संगठनों और जिला प्रशासन के अलग अलग विभागों द्वारा की गई है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad