सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा के थानेश्वर मंदिर में श्रावण के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
श्रावण मास का पहला सोमवार आज पिथौरा के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में भक्ति और आस्था का नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। "बोल बम" के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते नजर आए।
क्या खास रहा
भक्तों की भीड़ : सावन के पहले सोमवार होने के कारण दूर-दराज से भी श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे। मंदिर के बाहर सुबह से ही लाइन लगी थी।
बोल बम का नारा : स्थानीय भक्तों ने पूरे परिसर को "बोल बम, हर हर महादेव" के नारों से गुंजा दिया।
पूजा व्यवस्था : मंदिर समिति के द्वारा पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी
पुजारी ने बताई मंदिर की महिमा
थानेश्वर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि इस मंदिर की मान्यता बहुत पुरानी है। उनका कहना है, "यहां के भोलेनाथ हर भक्त की इच्छा पूरी करते हैं। श्रावण में जो भी सच्चे मन से जल और बेलपत्र चढ़ाता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। इसलिए सावन के हर सोमवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।"
थानेश्वर मंदिर को क्षेत्र में "छत्तीसगढ़ का छोटा काशी" भी कहा जाता है। सावन भर यहां विशेष रुद्राभिषेक और रात में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.