ओंकार साहू को मिली साहू समाज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में ओंकार साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर ओंकार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू तथा जिला अध्यक्ष सुनील साहू के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़ने, संगठन की गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ओंकार साहू ने विशेष रूप से जिला अध्यक्ष सुनील साहू के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित, सशक्त एवं डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.