स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मददेड,पुलिस थाना मददेड परिसर ,,A/22 सी आर पी एफ वटालियन कैंप संगमपेल्ली ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मददेड में फहराया तिरंगा
मददेड बीजापुर :- मददेड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को ग्राम पंचायत मददेड, थाना मददेड, अलफा /22 सी आर पी एफ कैंप संगमपेल्ली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर पूरे सम्मान व गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। कार्य क्रम में जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान हुआ उपस्थित लोगो ने देश की एकता का परिचय देते हुए अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाये रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थीयों द्वारा देश भक्ति से जुडे कार्यक्रम भी किये गये।
इसी बीच मददेड थाना परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सहादत को नमन कर पुष्प अर्पित कियेऔर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
और समाज के वरिष्ठ जनों को मुख्य अतिथि का सम्मान मददेड थाना प्रभारी श्री डोगेंद पाल पात्रे के कर कमलो द्वारा शील्ड प्रदान का सम्मान किया गया।
उसके बाद पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिपाहियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।कार्य क्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री डोंगेंंद्र पाल पात्रे जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।
इसी बीच जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ जनों को स्वयं अपने कर कमलो द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान देकर सम्मानित किया ।
केंद्रिय रिजर्व पुलिस वल संगमपेल्ली में सह कमांडेट मनोज कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. और A/22 सी आर पी एफ वटालियन कैम्प संगमपेल्ली के वालीवाल प्रतियोगिता का कार्य क्रम आयोजित किया जिसमे कोंगो पल्लीऔर सीआर पी एफ टीम के बीच प्रतियोगिता में सी आर पी एफ टीम विजेता रही फिर भी कोंगो पल्ली टीम को पुरस्कार देकर पुन: खेलने का हौसला बढाया. और सी आर पी एफ वटालियन के द्वारा समस्त ग्रामीणों को भंडारा कर भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया ।
इस समारोह में हमारे मददेड के वरिष्ठ व्यापारी श्री पुर्षोत्तम चित्तापुरी, श्री चित्तापुरी सत्यनारायण, ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष चित्तापुरी श्याम भैया,और व्यापारी संघ के अध्यक्ष आशीश माहेश्वरी और जन प्रतिनिधि सहकारिता सह संयोजक वीरा महेश,बी जे पी के होनहार सक्षम कार्य कर्ता नागेंद्र ओददी चापा सुरेंद्र, सुरेश सोढी,सुनील उददे,और स्टेट बैंक मैनेजर नागेंद्र बाबू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रंसिपल पवन गुरूजी अजय कुमार ठाकुर,रिटायर गुरुदेव बुडगुल किर्ष्टेया और मीडिया जगत के प्रतिनिधि मुक्ति नाथ सिंह, दीपक मरकाम और जगदीश शर्मा ( शर्माजी ) सहित जनमानस, ग्रामीण जनों उपस्थित रहे।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.