Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 16, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया




सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा ध्वजारोहण कर भारत माता की आरती के साथ मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया




 तत्पश्चात विद्यालय के भैय्या बहनो द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत, भाषण, नृत्य प्रस्तुत किए। उसके बाद बोर्ड परीक्षा कक्षा पंचम, अष्टम, दशम, द्वादश, में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या बहनो को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शताब्दी पांडेय (भाजपा प्रवक्ता एवं समाज सेवी), साथ में ही राघवेन्द्र सिंह ठाकुर जी (अध्यक्ष - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति),श्री निलेश अग्रवाल जी (सचिव - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति), डा.अजय कुलश्रेष्ठ जी ( सदस्य - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति),श्री मोहन पवार जी (रायपुर विभाग प्रमुख - सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर), डा. कल्पना चौबे (सेविका - राष्ट्र सेविका समिति), श्री राम कुमार वर्मा जी (प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख - सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर), श्रीमती उत्तरा वर्मा ( विद्यालय के प्राचार्य),श्री गिरीश चंद्र वर्मा जी (विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य), समस्त आचार्यगण, अभिभावकगण, पूर्व छात्र, एवं भैय्या बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित कर शांति मंत्र के साथ प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad