🇮🇳 साल्हेवारा सहित वनांचल क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
खैरागढ़ । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को साल्हेवारा सहित संपूर्ण वनांचल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
साल्हेवारा में आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक शाला, ग्राम पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग, बस स्टैंड, तहसील कार्यालय, रेस्ट हाउस, PWD, पुलिस थाना, आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहित समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संकल्प लिया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत कुम्हरवाड़ा, बकरकट्टा, आमगांव, जामगांव, गेरुखदान, तेंदूभाटा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न शासकीय-अर्धशासकीय संस्थानों, पुलिस थाना बकरकट्टा एवं सोसायटियों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनेक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों एवं विविध आयोजनों से स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली।
पूरे वनांचल क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.