स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुश्री मनीषा साहू की पंडवानी प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशेष समारोह में देशभक्ति , सम्मान और छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने में आया।
समारोह में पंडवानी गायिका सुश्री मनीषा साहू की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के 80 वें समारोह को विशेष बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में शिवमहापुराण समिति की मातृ-शक्तियों, दिव्यांग (नि:शक्त) मातृ-शक्तियों,
देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों सहित समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर सुश्री मनीषा साहू ने कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ अपने लोकगायन एवं पंडवानी की प्रस्तुति दी, उनकी प्रभावशाली गायन शैली और भावपूर्ण प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद गणमान्य नागरिकों एवं श्रोताओं का मन मोह लिया। समारोह के समापन अवसर पर कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संदेश दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.