नक्सल मुक्त बीजा पुर में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
सांसद महेश कश्यप ने किया ध्वजारोहण
बीजापुर:- नक्सलमुक्त बीजापुर के पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बीजापुर में आजादी का महापर्व 80 वा स्वतन्त्रता दिवस गरिमा मय एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । ध्वजारोहण के तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान हुआ हर्ष के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया
मुख्य अतिथि श्री महेश कश्यप ने समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
उन्होंने स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी और जिले के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आवहन किया।
"शहीद जवानों के परिजनों का किया सम्मान"
समारोह मे नक्सल उन्मूलन में हुए शहीद वीर जवानों के परिजनों का मुख्य अतिथि माननीय श्री महेश कश्यप ने शाल एवं श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शहीद वीर
जवानो के बलिदान को नमन करते हुऐ उनके परिजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
"उत्कृट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो का हुआ सम्मान "
जिले मे अपने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस में पुलिस के जवानों के साथ साथ शिक्षा , स्वास्थ एवं विभिन्न विभागीय गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।
"परेड में बस्तर फाइट र महिला प्रथम"
समारोह मे आयोजित परेड एवं मार्च में फास्ट प्रतिभागी दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में बस्तर फाइट र महिला ने प्रथम, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने दूसरा स्थान,और डी आर जी पुलिस बल ने तृतीय स्थान प्रॉपट किया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम रहा। एकलव्य आदर्श विद्यालय ने दूसरा स्थान, कन्या रेजिडेंशियल पोटाकेविन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री माननीय महेश कश्यप, कलेक्टर श्री विश्वदीप, एवं पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता,ने सभी विजेता प्रति भागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
समारोह मे क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति गीता सोम पुजारी सहित जिला एवं जनपद के प्रतिनिधि एवं नगर पालिका के पार्षद,डी एफ ओ जाधव सागर, जिला सीओ श्रीमति नम्रता चौबे,उपनिदेशक इंद्रावटी टाइगर रिज़र्व संदीप बालगa, एडिशनल एसपी अमन कुमार झा, रवीन्द्र कुमार मीणा,अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, सहित वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल के बच्चे, जनसामान्य, एवं मीडिया प्रतिनिधि गरिमामय रूप से उपस्थिति रहे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.