श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य तिरंगा यात्रा का स्वागत।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मंत्रीगण, विधायक, महापौर , जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र -छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों में नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं ने यात्रा का स्वागत किया।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा निगम मुख्यालय के समीप मंच से तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। समाज के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों की धुन के साथ यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री,
जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्र -छात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वातावरण भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई । स्वागत कार्यक्रम में कमल शर्मा, अभिषेक शर्मा, बसंत तिवारी, विकास शर्मा सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.