राजनांदगांव
अर्जुनी में निकली भव्य चतुर्थ वर्ष कांवड़ यात्रा
बोल बम के जयघोष से गूंजा नगर, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा एवं जलपान से स्वागत
अर्जुनी। सावन के पावन सोमवार के अवसर पर अर्जुनी में भव्य चतुर्थ वर्ष कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच किया गया। यात्रा के दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और शिवालयों में जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व पॉवर सिद्धी मित्रमंडल अर्जुनी, पॉवर हाउस चौक द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों, सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा भक्तों के लिए फल, मिठाई, पानी और जलपान की व्यवस्था की गई।
यात्रा के मुख्य सहयोगियों में कांवडेश्वर महादेव पैरी परिवार, श्री शंकर नगर अर्जुनी, ऋषि प्रसाद शिव मंदिर, बस स्टैंड शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय शिव मंदिर, हॉस्पिटल शिव मंदिर, राजपूत शिव मंदिर, शिवछाया मंदिर, श्रद्धा सुजल शिव मंदिर, बाजार चौक शिव मंदिर एवं शीतला शिव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
यात्रा के दौरान बागेश्वर शिष्य मंडल अर्जुनी, महेश फल, विजय जैन धनलक्ष्मी वस्त्रालय, मंगलू होटल, दिव्य कलेक्शन, देव मिष्ठान भंडार, लक्ष्मी वस्त्रालय, जगदीश किराना स्टोर, दिनेश फोटो, अजय वैष्णव कृषि केंद्र, आशीष वैष्णव किराना स्टोर एवं अजय साहू पैरी सहित सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य सेवाओं की व्यवस्था की गई।
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे एवं भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और कांवड़ियों का स्वागत कर धार्मिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संयोजक दुर्गेश सिन्हा अर्जुनी ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी मंदिर समितियों, व्यापारियों, सामाजिक बंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अर्जुनी की यह धार्मिक परंपरा आने वाले वर्षों में और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप में आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति और सेवा से जुड़ सकें।
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन से पूरे अर्जुनी नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.